बांका: चलना बभनगामा सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान
भागलपुर, मई 23 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चलना बभनगामा सड़क के पिपरा मोड़ से लेकर धोपसंडा गांव तक जर्जर सड़क पर आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं टूटे हिस्सों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने पर सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सड़क मरम्मत की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कच्ची सड़क को लेकर पचटकिया व हरिपुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.