अररिया, दिसम्बर 23 -- बांका। चटमा गांव के समाजसेवी राम जतन सिंह का हृदयगति रुकने से अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद खबर को सुनते ही उनकी पत्नी भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी के एक साथ निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं। बताया गया कि दंपति के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र टाटा कंपनी, जमशेदपुर में जीएम पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र लंदन में इंजीनियर है। दोनों संतानों के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा। गांव से पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठेगी। समाजसेवी राम जतन सिंह के निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.