भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के मंझगाय गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर स्थानीय थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जो इस घटना का कारण बना। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.