भागलपुर, अक्टूबर 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कई संस्थानों में भाषण, निबंध, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देशसेवा की चर्चा की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-...