भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 22/24 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। षड्यंत्र के तहत एक महिला पर गर्म तेल डालकर उसे जलाने के मामले में फरार चल रही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पीड़िता करीब 46 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिसके बाद उसके फर्दबयान पर मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान असुढ़ा गांव से फरार आरोपी रुखसाना खातून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...