भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर सहौड़ा गांव में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर उत्सवी माहौल बना हुआ है। आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। गांव में जगह-जगह साफ-सफाई, मंच निर्माण तथा सजावट का कार्य किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि समारोह में कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, शोभायात्रा तथा महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प समिति के सदस्यों ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.