भागलपुर, जून 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान किसानों को खरीफ मौसम में धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। महोत्सव में बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण एवं कीट नियंत्रण के उपायों पर भी चर्चा होगी। कृषि विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं को सुनकर समाधान भी बताएंगे। आयोजन को लेकर ई-किसान भवन में सभी...