भागलपुर, फरवरी 12 -- बौंसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव में मंगलवार की रात एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रदेव दास (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव दास के पिता गुलचरन दास लोदीपुर, भागलपुर के निवासी थे। बताया गया कि इंद्रदेव दास अपने एक रिश्तेदार के यहां कुशियारी गांव में आयोजित छठी भोज में शामिल होने आया था। मंगलवार की रात किसी कारणवश वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह कुएं में कैसे गिरा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बौंसी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.