बांका: कुंडा पुल के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल
भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। कुंडा पुल के समीप शुक्रवार सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कार-टोटो की भिड़ंत में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल, टोटो के उड़े परखच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.