बांका: कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र के सिद्धुडीह गांव में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उसके कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.