बांका: ऑटो पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए जख्मी
भागलपुर, मई 14 -- पंजवारा (बांका) से सदानंद की रिपोर्ट पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा-धोरैया एस एच 84 मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के विश्वकोरबा गांव के समीप गुरुवार की सुबह यात्रियों से भरी हुई एक ऑटो पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पंजवारा से धोरैया की तरफ जा रही ऑटो विश्वकोरबा गांव के समीप अचानक सामने से गाय के आ जाने के चलते दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.