भागलपुर, जून 16 -- एमएफडी बीमारी से पशुपालक परेशान, विभागीय उदासीनता का आरोप बांका से संतोष की रिपोर्टखड़ौआ सहित चांदन प्रखंड के विभिन्न गांवों में पशुओं में फैल रही एमएफडी (मुंह एवं खुर रोग) बीमारी से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। बीमारी की चपेट में आने से कई पशुओं के मुंह और खुर में घाव हो रहे हैं, जिससे वे चारा खाने में असमर्थ हो रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि बीमारी तेजी से फैल रही है, लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से पर्याप्त पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अब तक प्रभावित गांवों में न तो विशेष जांच टीम पहुंची है और न ही टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब चिकित्सीय टीम भेजने तथा प्रभावित पशुओं का इलाज कराने की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियो...