भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 133E पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पिछले एक माह के दौरान इस हाईवे पर एक दर्जन से अधिक लोग दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों और सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई स्थानों को ग्रामीणों ने दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट बताया है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इन स्थानों को चिन्हित कर वहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और उचित संकेतक लगाए तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे बनने के बाद वाहनों की गति काफी बढ़ गई है, जिससे पैदल चलने वाले और स्थानीय वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.