बांका: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, जनजीवन प्रभावित
भागलपुर, मई 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम देखी जा रही है। गर्म हवाओं और पसीने से लोग काफी बेहाल हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों एवं मजदूर वर्ग को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम में बढ़ी नमी के कारण रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों एवं छायादार स्थानों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.