भागलपुर, अप्रैल 16 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। चान्दन थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 शराबियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दर्दमारा चेकपोस्ट के समीप देर रात की गई। चेकपोस्ट प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान सभी को पकड़ा गया। बताया जाता है कि ये लोग शराब के नशे में थे और जांच के दौरान पकड़ में आए। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराबबंदी कानून का पालन कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से अवैध शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.