बांका: ई-किसान भवन में आज खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला
भागलपुर, जून 20 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को शारदीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तायुक्त बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञ किसानों को मौसम के अनुरूप खेती करने के उपाय भी बताएंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं एवं अनुदान संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करना है। यह भी पढ़ें- भोरे में खरीफ महाअभियान सह उपादान मेला आज कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.