बांका: ईद पर नमाज अदा कर गले मिले लोग
लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले के अमरपुर क्षेत्र में ईद के मौके पर शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली और बच्चों में खास उत्साह रहा। लोगों ने नए कपड़े पहनकर और इत्र लगाकर ईदगाह पहुंचकर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद घर-घर सेवइयां और मिठाइयों का दौर चला। इस मौके पर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.