भागलपुर, मार्च 15 -- बांका। ईद पर्व के नजदीक आते ही बांका जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में कपड़े, जूते, टोपी, इत्र और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर शाम के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जा रही है। व्यापारी भी ईद को देखते हुए दुकानों में नए-नए सामान सजा रहे हैं। बच्चों के लिए विशेष कपड़े और खिलौनों की खरीदारी भी जोरों पर है। वहीं सेवई, खजूर और अन्य खाद्य सामग्री की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि ईद को लेकर पिछले कुछ दिनों से बिक्री में तेजी आई है। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और लोग तैयारी में जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...