भागलपुर, जनवरी 23 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड़रा गांव से एक 12 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम मंडल का पुत्र घर के दरवाजे पर खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। लापता किशोर की मां शारदा देवी ने आनंदपुर थाना में आवेदन देकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्राथमिककी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। परिजन लगातार थाने के चक्कर लग...