भागलपुर, अप्रैल 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके ठिकाने से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.