भागलपुर, फरवरी 28 -- बांका। होली पर्व नजदीक है, लेकिन जिले के पीडीएस डीलरों को पिछले आठ महीनों से मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे डीलरों में आक्रोश व्याप्त है। डीलरों का कहना है कि नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण करने के बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई डीलरों ने बताया कि दुकान संचालन, परिवहन और मजदूरी का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। डीलरों ने संबंधित विभाग से अविलंब बकाया राशि भुगतान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो सामूहिक रूप से आंदोलन पर विचार किया जाएगा। त्योहार के समय भुगतान नहीं होने से डीलरों की परेशानी और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.