अररिया, दिसम्बर 16 -- बांका। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आज से बांका कप क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले से पहले खिलाड़ियों का परिचय, राष्ट्रगान और खेल भावना पर आधारित संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी और विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय युवाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.