भागलपुर, अप्रैल 12 -- जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के कुदरो गांव में बीती रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। बताया जाता है कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा राहत और सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.