बांका: आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल संकट गहराया
भागलपुर, जून 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों और पोलों को नुकसान पहुंचा, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बिजली और पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.