लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले के राता गांव स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के लिए बनाया गया पंडाल शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के झोंकों ने पंडाल के तंबू और बांस-बल्लियों को उखाड़ दिया, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। आयोजकों ने बताया कि पंडाल को लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया था। अचानक मौसम खराब होने से कथा प्रवचन को तत्काल रोकना पड़ा। श्रद्धालुओं में मायूसी देखी गई। आयोजक समिति अब पंडाल की मरम्मत कराने में जुट गई है, ताकि जल्द से जल्द कथा पुनः शुरू की जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...