लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। देर रात से ही अंधेरे में डूबे इलाकों में शनिवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की समस्या और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार तेज हवा या बारिश के बाद बिजली गुल हो जाती है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...