भागलपुर, अप्रैल 2 -- बांका। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के भीतिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28 की सेविका 45 वर्षीया प्रेमलता टुडू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि प्रेमलता टुडू पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत थीं और बच्चों के पोषण, शिक्षा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उनके निधन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है। बुधवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हुए। सहकर्मियों ने बताया कि प्रेमलता टुडू अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.