बांका: आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण की पहचान, टीकाकरण, स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सेविकाओं को बच्चों के शारीरिक विकास की निगरानी, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा पोषण आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाएं गांव स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.