बांका: आंगनबाड़ी भवन निर्माण में बाधा, सीडीपीओ ने सीओ को लिखा पत्र
भागलपुर, जून 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर प्रखंड के जतवारा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी भराई कार्य रोक दिए जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। बताया जाता है कि दबंगों ने निर्माण स्थल पर आपत्ति जताते हुए कार्य नहीं होने दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ ने अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल पर किसी प्रकार का विवाद नहीं रहना चाहिए, ताकि सरकारी योजना का लाभ समय पर मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.