बांका: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज होगा सामाजिक अंकेक्षण
भागलपुर, जून 20 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के सभी संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, शैक्षणिक गतिविधियों तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से सेवाओं में पारदर्शिता लाने और लाभुकों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने संबंधित सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सभी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा पोषण ट्रैकर से संबंधित कार्यों की भी जांच की जाएगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.