भागलपुर, अप्रैल 12 -- बांका से जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान अमजोरा गांव के समीप एक ट्रैक्टर को अवैध बालू लदा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस संबंध में खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...