बांका: अमरपुर बाजार में सड़क मरम्मत को लेकर लोगों का हंगामा
भागलपुर, मई 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर बाजार में देर रात सड़क मरम्मती कार्य को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बिना पूर्व सूचना के पीसीसी ढलाई कार्य कराने पहुंचे मजदूरों को स्थानीय लोगों ने काम नहीं करने दिया। लोगों का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्य की जानकारी पहले नहीं दी गई और रात के समय काम शुरू कर दिया गया। इससे आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानी हो सकती थी। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं पारदर्शिता से कराया जाए। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- बांका: अमरपुर बाजार में सड़क मरम्मत को लेकर लोगों का हंगामा बाद में स्थानीय लोगों एवं संबंधित कर्मियों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.