बांका: अधूरा नल-जल कार्य छोड़ फरार हुए संवेदक, ग्रामीणों में आक्रोश
भागलपुर, मई 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अहिरो पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में नल-जल योजना का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि संवेदक द्वारा पाइप बिछाने और टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही काम बंद कर मजदूर एवं मशीनें हटा ली गईं। इसके बाद से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से कार्य बंद पड़ा है और संबंधित अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड के लोगों ने बताया कि नल-जल योजना शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अधूरा काम छोड़ दिए जाने से स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्य पूरा कराने एवं लापरवाह संवेदक पर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.