भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। आनंदपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदे एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब के 19 कार्टून बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 171 लीटर बताई जा रही है। जब्त वाहन का निबंधन संख्या JH10AT8394 है, जो निशान कंपनी का चार पहिया वाहन बताया जा रहा है। आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और उसके निबंधन व मालिक का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द ही फरार चालक व शराब तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.