बांका:श्रावणी मेला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था का पीएचईडी एसडीओ ने लिया जायजा
भागलपुर, अगस्त 2 -- बांका से संतोष विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कटोरिया पीएचईडी के एसडीओ मनीष कुमार ने रविवार को बिहार-झारखंड सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर पहुंचकर विभाग द्वारा संचालित शौचालय, स्नानागार एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्थलों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरे सावन माह स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि कांवरियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मियों को नियमित सफाई, पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा किसी भी खराबी की सूचना तत्काल देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.