भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भीतिया डुमरिया गांव से पुलिस ने एक कांड के फरार नामजद कुर्की-जब्ती वारंटी रूपन पुजहार को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.