भागलपुर, दिसम्बर 19 -- बांका। विद्युत विभाग ने परतापुर, मंझगाय सहित चार लोगों के खिलाफ अवैध रूप से बिजली का टोका लगाकर उपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय जांच के दौरान इन लोगों द्वारा बिना मीटर सीधे लाइन से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था। कार्रवाई के दौरान अवैध कनेक्शन हटाए गए और संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया। विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अवैध बिजली उपयोग से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...