घाटशिला, अप्रैल 27 -- चाकुलिया। सरडीहा पंचायत के बांकशोल में किसान लक्षण हांसदा की जमीन पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों जल गया था। इस समस्या से ग्रामीणों को काफी कठिनाई हो रही थी। सूचना मिलते ही मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू ने विभागीय पदाधिकारियों को अवगत कराया। विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आज नया 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया। रविवार को ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन ने फीता काटकर एवं मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़कर किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुखिया एवं विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर राखाल मुर्मू, सुनाराम हांसदा, भीरू मुर्मू, भीम मुर्मू, मोहन गोप, विश्वजीत राना, कान्हू हांसदा, संदेश हांसदा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ट्रा...