बांūद्रा टर्मिनस- गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगरा, अक्टूबर 11 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 09083/09084 बांūद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 व 25 अक्तूबर रविवार को और गोरखपुर से 20 व 27 अक्तूबर को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रविवार सुबह 4.30 बजे चलकर सोमवार सुबह 4.15 बजे ईदगाह जं. और शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर से सोमवार को रात 10.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे ईदगाह जं. व बुधवार सुबह 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.