बाँके बिहारी मंदिर के सेवायत पर हमला, घायल
मथुरा, अगस्त 24 -- बांके बिहारी महाराज मंदिर के सेवायत पर रविवार की देर शाम को नामजदों ने हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रसिक राज गोस्वामी किसी कार्य से गौतम पाड़ा की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तिराहा पर एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उनके गाल पर चोट लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद कोतवाली पहुंच कर उन्होंने तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि हमला करने वाले से कुछ दिन पूर्व बांके बिहारी मंदिर में विवाद हो गया था। आरोपी श्रद्धालुओं से अवैध रूप से रुपये वसूल रहा था। विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि आरोपी श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.