ब़रात गए अधेड़ की संदिग्धावस्था में मौत
आजमगढ़, मई 7 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव से बरात में गए अधेड़ की मंगलवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहर देने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी 55 वर्षीय रामअवध बिंद के गांव निवासी सुनील बिंद की मंगलवार को शादी थी। बरात जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव गई थी। रामअवध भी बरात में गए थे। रात करीब 11 बजे परिजनों के मोबाइल पर सूचना मिली कि रामअवध की तबियत ठीक नहीं है। कुछ देर बाद मुंबई में रह रहे बेटे लालजी बिंद ने घर के लोगों को फोन कर बताया कि पिता को इलाज के लिए लोग जौनपुर ले जा रहे हैं। इस पर परिजन जौनपुर स्थित हॉस्पिटल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.