बहोरचक में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहोरचक गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बहोरचक गांव निवासी अवधेश कुमार पासवान की 20 वर्षीय पत्नी निभा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनके पति अवधेश कुमार पासवान मुंगेर में एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। मृतका क्रांति पासवान की पुत्रवधू है। परिजनों के अनुसार, परिवार में किसी प्रकार के विवाद या झगड़े की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि निभा देवी ने घर में ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.