दरभंगा, फरवरी 28 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के गायत्री प्रज्ञा पीठ (गायत्री मंदिर) में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मंदिर के मुख्य द्वार व गर्भगृह का ताला तोड़कर माता के कीमती आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। गर्भगृह से माता का मुकुट समेत अन्य आभूषण गायब थे। सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को खबर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, चोर माता का करीब एक किलो वजन का मुकुट (चांदी पर सोने का पानी चढ़ा हुआ), चांदी का टीका, चैन, चांदु, चार अंगूठियां सहित अन्य आभूषण ले गए। साथ ही दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें ...