बहेड़ी में कृष्णा, राकेश और प्रगति विजयी
दरभंगा, मई 27 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को बहेड़ी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। नगर पंचायत के 15 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद कृष्णा कुमार महतो, राकेश शर्मा एवं प्रगति कुमारी को विजयी घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला भू-अर्जन अधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान बीडीओ शिल्पी कुमारी एवं बीएओ संकेत रंजन भी मौजूद रहे। निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- बहेड़ी में कृष्णा, राकेश और प्रगति विजयी यह भी पढ़ें- कमतौल-अहियारी नपं में तीन सदस्य निर्वाचित यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.