दरभंगा, मार्च 31 -- बहेड़ी बाजार स्थित राय एंड ठाकुर ऑटोमोबाइल्स और जागेश्वरी पेट्रोलियम सोमवार की शाम बंद देखे गए। इस बीच बाइक व अन्य गाड़ी चालक आते और मायूस होकर लौट जाते। कई लोग बंद गेट के भीतर घुसकर पेट्रोल-डीजल के लिए मिन्नतें करते देखे गए। लोगों के मन में संशय व भ्रम की स्थिति दिखी। बघोनी गांव के राजीव मंडल ने बताया कि उन्हें बाइक में पेट्रोल की सख्त जरूरत थी, जो पंप बंद रहने के कारण नहीं मिल रहा है। वहीं, कई लोगों का कहना था कि अगर इसी तरह पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण पंप बंद रहे तो आगे चलकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राय एंड ठाकुर ऑटोमोबाइल्स, बहेड़ी के व्यवस्थापक राजीव ठाकुर ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा सही समय पर तेल की आपूर्ति नहीं देने के कारण पंप को बंद करने तक की नौबत आ गयी। सोमवार को कई बार पंप खोलने पर लोगों क...