बरेली, फरवरी 25 -- बहेड़ी में अवैध रूप से चल रहे यूनिसन अस्पताल के संचालक पर शिकंजा कसने लगा है। डिप्टी सीएमओ की तरफ से बहेड़ी थाने में तहरीर दी गई है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते एक माह में यह झोलाछाप और अवैध अस्पतालों के खिलाफ तीसरी कार्रवाई होगी। इसके पहले अधिकारी झोलाछाप की क्लीनिक सील तो कर रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई करने से बच रहे थे। बारादरी थाने में झोलाछाप जय वीर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फजीहत होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया था। पहले उसकी क्लीनिक सील कर अधिकारी दस्तावेज जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे थे। मामला तूल पकड़ने के बाद अब अधिकारियों को अवैध अस्पतालों और झोलाछाप पर सख्ती करनी पड़ रही है। बीते दिनों बिथरी थाने में नरियावल में अवैध क्लीनिक चला रहे इस्लाम मिन्सा के खिलाफ झोलाछाप के नोडल डॉ. अमित कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.