दरभंगा, फरवरी 8 -- बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र में संपन्न पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को जी राम जी कार्यालय, बहेड़ी परिसर में चार पंचायतों की मतगणना कराई गयी। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शाम तक चली। विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए। मतगणना परिणाम के अनुसार हथौड़ी दक्षिणी पंचायत से रंजीत कुमार सिंह ने 546 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार सिंह को 278 मतों से पराजित किया। रंजीत कुमार सिंह की जीत को निर्णायक माना गया। रमौली-गुजरौली पंचायत में मुकाबला काफी रोचक रहा। यहां रविन्द्र मुखिया को 559 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जीवछ मुखिया को 472 मत प्राप्त हुए। इसी तरह समधपुरा पंचायत से विजय कुमार सिंह को 441 मत मिले। वहीं, चकवा-भरवारी पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मुकेश कुमार सिंह ने 361 मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.