बहेड़ी : शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार
दरभंगा, जून 1 -- बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमता गांव में शनिवार की रात को कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोयला गांव के निरंजन कुमार यादव, नीतीश कुमार, राजा यादव, अमता गांव के देवमंत्र कुमार तथा पाढ़ गांव के विजय कृष्ण यादव उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सभी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बहेड़ी : शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पांच गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.