बहेड़ी : नशे में हंगामा करने पर गिरफ्तार
दरभंगा, मई 31 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने भच्छी पंचायत के मौलवी टोल से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान भुल्ला चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- केवटी : शराब के नशे में हंगामा करते दो धराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.