दरभंगा, जून 15 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को मट्ठाराही से गिरफ्तार कर लिया। पुअनि अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल ने उक्त गांव से बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव के धुनिलाल यादव के पुत्र रामाधीन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। शराब पीने की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...